फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Real Hero Award Program organized by South Asia Peace Movement on 21 March

श्रीनगर में रियल हीरो अवार्ड कार्यक्रम 21 मार्च को, सांसदों का दल भी होगा शामिल

Sun, 14 Mar 2021 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Real Hero Award Program organized by South Asia Peace Movement on 21 March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

शहर के एसकेआईसीसी में 21 मार्च को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और लोगों को सम्मानित करने के लिए रियल हीरो अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साउथ एशिया पीस मूवमेंट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसदीय समिति अगले सप्ताह श्रीनगर पहुंचेगी। समारोह में कठुआ के एसएसपी शैलेंद्र मिश्र, डीसी श्रीनगर शाहिद इकबाल चौधरी और स्वास्थ्य क्षेत्र में 28 बटालियन सीआरपीएफ के मेडिकल अफसर सुनीम को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि संसदीय समिति युवाओं, मीडियाकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मेडिकल क्षेत्र, पैरा मेडिकल, खिलाड़ियों व कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेगी। इसके अलावा कश्मीर विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के डीन मोहम्मद अयूब डार को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा। सांसदों का दल 20 मार्च को श्रीनगर पहुंचेगा। संसदीय समिति विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करने के साथ ही विभिन्न स्थानों का दौरा कर अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलाव के संबंध में लोगों से फीडबैक भी लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed