फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   RBI increased employment for young people in Jammu and Kashmir: Mehbooba

जम्मू कश्मीर में युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाए रिजर्व बैंक: महबूबा

Sat, 30 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 30 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
RBI increased employment for young people in Jammu and Kashmir: Mehbooba
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई) के गवर्नर डा. रघुराम राजन से जम्मू कश्मीर में बैंकों की शाखाओं को बढ़ाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाने और युवा एवं उभरते उद्यमियों को व्यापारिक इकाईयां विकसित करने में मदद करने का अनुरोध किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने शनिवार को जम्मू में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से लंच पर बैठक की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना हैं कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन से उन्होंने आग्रह किया कि रियासत के जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं है। वहां राष्ट्रीय कृत बैंकों की शाखाएं खोली जाएं और ऐसे बैंकों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा क्रास एलओसी ट्रेड को बैंक आधारित बनाने पर भी रिजर्व बैंक के गवर्नर से चर्चा हुई और उम्मीद हैं कि जल्द ही क्रास एलओसी ट्रेड में करंसी शामिल होगी। यहां से बासमती जाएगी तो वहां से डालर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि मुबारकमंडी के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्वार के कार्य में भी आरबीआई गवर्नर से सहयोग की अपील की गई और उन्हें ऐतिहासिक मुबारक मंडी को भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि रियासत में पर्यटन, हस्तकरघा, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं और इसमें बैंक सहयोग कर सकते है। 
 
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा  आरबीआई गवर्नर ने मुख्यमंत्री के साथ 12 सूत्रीय योजना पर भी चर्चा की। इसमें रियासत में पारंपरिक बैंकिग से हटकर मजबूत वित्तीय ढांचा मिलकर तैयार करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


उन्होंने कहा इस मामले में जम्मू कश्मीर देश में माडल बन सकता है। उन्होंने कहा 5000 तक की आबादी वाले प्रत्येक गांव में बैंक की शाखा खोली जाएगी। इस अवसर पर आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक दमरूधर सेठीने कहा कि जेकेबी, एसबीआई, कैनरा, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक रियासत में जम्मू, श्रीनगर व लद्दाख में कोचिंग कक्षाएं चलाएंगे ताकि बैंकों में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को मदद हासिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed