फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh Dr Manmohan Vaidya will arrive on a two day visit to Jammu on 17 April

संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य का जम्मू दौरा, संगठन की गतिविधियों पर करेंगे चर्चा

Mon, 12 Apr 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 10:00 AM IST
सार

  • प्रदेश भाजपा के नेता डॉ. मनमोहन वैद्य से कर सकते हैं मुलाकात
  • 18 अप्रैल को जम्मू में संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित भी करेंगे

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh Dr Manmohan Vaidya will arrive on a two day visit to Jammu on 17 April
prayagraj news : RSS - फोटो : prayagraj

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह (राष्ट्रीय महामंत्री) डॉ. मनमोहन वैद्य 17 अप्रैल को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वैद्य प्रदेश के संघ नेताओं से प्रदेश के हालात व संगठन की गतिविधियों पर चर्चा व बैठकें करने के अलावा 18 अप्रैल को जम्मू में संघ के स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


संघ सूत्रों के अनुसार आरएसएस के बड़े राष्ट्रीय नेताओं में शामिल डॉ. मनमोहन वैद्य को जम्मू-कश्मीर के हालात की बारीकी से जानकारी रहती है। प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में भी वैद्य खासतौर पर रुचि लेते रहे हैं। ऐसे में उनका दो दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


वह प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, प्रांत प्रचारक व सह प्रचारक से बैठक करने के अलावा संघ से जुडे़ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। वह श्री अमरनाथ यात्रा व कोरोना काल में यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रबंधों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के नेता भी डॉ. मनमोहन वैद्य से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed