रणजी का रणः गोवाथम की फिरकी में फंसकर टूटा मेजबानों का सपना, सेमीफाइनल में पहुंची कर्नाटक की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णाप्पा गोवाथम की शानदार गेंदबाजी (54 रन पर सात विकेट) की बदौलत मेजबान जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर खेले गए क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले के पांचवें व अंतिम दिन मेजबान टीम को खराब बल्लेबाजी के कारण हार का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह कर्नाटक ने चार विकेट पर 245 रन से आगे खेलना शुरू किया। केवी सिद्धार्थ (98) ने छोटी और उपयोगी साझेदारियां कर टीम का स्कोर 316 तक पहुंचाया। कर्नाटक ने पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल की थी।
जम्मू-कश्मीर के लिए बाएं हाथ के मध्यमगति के तेज गेंदबाज आबिद मुश्ताक ने 34.5 ओवर में छह विकेट, जबकि कप्तान परवेज रसूल ने तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। जीत के लिए 331 रन के जवाब में मेजबान टीम कृष्णाप्पा की फिरकी में उलझकर 44.4 ओवर में सिर्फ 167 रन ही बना पाई। टीम के लिए शुभम खजूरिया (30) शुभम पुंडीर (31) आकिब नबी (26) और उमर नजीर (25) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना सका।
दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने नियमित अंतराल पर गवाए विकेट
कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में मेजबान टीम की बल्लेबाजी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। मैच की दोनों पारियों में जम्मू-कश्मीर की टीम कुल 355 रन की बना सकी। पहली पारी में 192 और दूसरी में 163 रन ही बना पाई। मैच के अंतिम दिन दूसरी पारी में जीत के लिए मिले 331 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी लड़खड़ाई।
विशाल लक्ष्य के दबाव में टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाएं। टीम का पहला विकेट 3.5 ओवर में सुर्यांश रैना (12) के रूप में गिरा। इसके दूसरा विकेट 10.2 ओवर में शुभम खजूरिया (30), तीसरा विकेट 10.5 ओवर में अब्दुल समद (2), चौथा विकेट 12.2 ओवर में हिनान मालिक (7), पांचवां विकेट 13.2 ओवर में कप्तान परवेज रसूल (2), छठा विकेट 21.2 ओवर में फैजल राशिद (11), सातवां विकेट आबिद मुश्ताक (5), आठवां विकेट 28.6 ओवर में शुभम पुंडीर (31), नौवा विकेट 38.2 ओवर में आकिब नबी (26) और दसवां विकेट 44.2 ओवर में उमर नजीर (24) के रूप में गिरा। जबकि मुजतबा यूसुफ (11) नाबाद रहे।
मेजबान गेंदबाजों ने भी किया प्रभावित
रणजी सीजन में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। टीम ने नौ ग्रुप मुकाबले और एक क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले की 15 पारियों में विपक्षी टीम को ऑल आउट किया है। क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान गेंदबाजों ने स्टार खिलाड़ियों से सजी कर्नाटक की टीम को पहली पारी में 206 रन पर, जबकि दूसरी पारी में 316 रन पर ऑलआउट किया।