{"_id":"65b6d068497c4f00c60df384","slug":"ranji-trophy-jk-and-badoda-jammu-news-c-10-jam1008-291623-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रणजी ट्रॉफी में जेएंडके की 100 रन की बढ़त, बड़ौदा की पहली पारी 383 रन पर सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रणजी ट्रॉफी में जेएंडके की 100 रन की बढ़त, बड़ौदा की पहली पारी 383 रन पर सिमटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। उमर नजीर मीर और साहिल लोत्रा की शानदार गेंदबाजी ने बड़ौदा की पहली पारी 383 रन पर समाप्त की। इस तरह जेएंडके ने पहली पारी के आधार पर 74 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बनाए। कप्तान शुभम खजुरिया 10 और कामरान इकबाल 11 रन बनाकर नाबाद हैं। इस आधार पर 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
इससे पहले वडोदरा के कोटम्बी स्टोडियम में बड़ौदा ने चार विकेट पर 177 रन से आगे की शुरुआत की। बल्लेबाज शिवालिक शर्मा ने 13 चौकों की मदद से 128 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। महेश पिथिया ने भी 50 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत बड़ौदा 383 रन ही बना सका। जेएंडके के लिए उमर नजीर मीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। साहिल लोत्रा को तीन और आकिब नबी को एक विकेट मिला।
जेएंडके ने पहली पारी में शुभम सिंह पुंडिर (172) और विवरांत शर्मा (139) के शानदार शतकों की बदौलत 457 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं, कप्तान शुभम खजुरिया ने 47, साहिल लोत्रा ने 40 और अब्दुल समद ने 22 रन का योगदान दिया था। पहली पारी में बड़ौदा के अतीत सेठ ने पांच विकेट लिए थे। हालांकि, मुकाबला ड्रॉ होने की संभावना नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर जेएंडके को तीन अंक का फायदा होगा।