फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramban banihal sabzi mandi fire Dozens of vegetable shops gutted in fire

जम्मू कश्मीर: बनिहाल की सब्जी मंडी में भड़की आग, दो घंटे की मश्क्कत के बाद पाया गया काबू

Mon, 05 Feb 2024 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 03:53 PM IST
सार

बनिहाल इलाके में एक सब्जी और फल बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। इससे दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
ramban banihal sabzi mandi fire Dozens of vegetable shops gutted in fire
रामबन में आग - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला रामबन के बनिहाल इलाके में एक सब्जी और फल बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। इससे दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोग, पुलिस, दमकल गाड़ियां और सेना के जवान मौके पर पहुंच। कड़ाके की ठंड में दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बाजार में एक खोखे से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल रहा। उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन विक्रेताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए दर्जनों टिन और लकड़ी के शेड आग में जल गए।
विज्ञापन

कुपवाड़ा : शॉपिंग कांप्लेक्स में लगी आग, छह दुकानें जलीं

कुपवाड़ा। जिले में 28 इन्फैंट्री डिवीजन के शॉपिंग कांप्लेक्स में आग लगने से छह दुकानें आंशिक रूप से जल गईं। घटना में किसी भी नागरिक को चोट नहीं आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शॉपिंग कांप्लेक्स में भीषण आग लग गई। सेना के जवानों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी क्षति टल गई। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि इस अग्निकांड में किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन छह दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed