फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rally in ludhiana

Jammu News: एनपीएस के विरोध में रैली आज, जम्मू-कटड़ा के रेलकर्मी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
rally in ludhiana
जम्मू। नई पेंशन स्कीम के विरोध में बुधवार को लुधियाना में भारी संख्या में रेलकर्मी प्रदर्शन करेंगे। इसमें जम्मू और कटड़ा से बड़ी संख्या में रेल कर्मी भाग लेने जा रहे हैं। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर ये विरोधी रैली हो रही है। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फिरोजपुर मंडल के मंत्री कॉम शिवदत्त शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन होगा। यूनियन की जम्मू शाखा के शाखा मंत्री कॉम शैम्बर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली हमारा उद्देश्य है। महामंत्री कॉम शिवगोपाल मिश्रा के नेतृत्व में जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया जाएगा। एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में शामिल केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी नई पेंशन योजना (एनपीएस) के दायरे में आते हैं। रेलकर्मियों की लंबे समय से मांग है कि कर्मचारियाें को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed