{"_id":"63dfc4f2b88e91209f23b270","slug":"rajouri-dhangri-attack-villagers-gave-15-days-ultimatum-to-the-govt-to-kill-terrorists-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांगरी गोलीकांड: आतंकियों को ढेर न किया करेंगे आंदोलन, ग्रामीणों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांगरी गोलीकांड: आतंकियों को ढेर न किया करेंगे आंदोलन, ग्रामीणों ने सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि 15 दिन के अंदर यदि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सच सामने नहीं लाती हैं, और आतंकवादियों को ढेर नहीं किया गया, तो 15 दिन के बाद वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों ने रविवार को एक बैठक आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान ढांगरी हत्याकांड के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 35 दिन बीत जाने के बाद भी न तो उन आतंकवादियों को ढेर नहीं किया गया, जिन्होंने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया, और न ही वह लोग सामने आए, जिन्होंने आतंकवादियों को पनाह दी थी। उनको इलाके तक पहुंचाया था। बैठक में मौजूद सभी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि 15 दिन के अंदर यदि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सच सामने नहीं लाती हैं, और आतंकवादियों को ढेर नहीं किया गया, तो 15 दिन के बाद वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों और अन्य ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मात्र 15 दिन तक वह इंतजार करेंगे और यदि 15 दिन के बाद भी हत्याकांड में शामिल आतंकवादी को ढेर नहीं किया और उन लोगों को सामने नहीं लाया गया, जिन्होंने आतंकवादियों का साथ दिया, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद क़ानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
ढांगरी के सरपंच धीरज ने बताया कि मामले की जांच एनआईए के साथ-साथ पुलिस कर रही है, यदि अब वो लोग प्रदर्शन या भूख हड़ताल करते हैं, तो जांच प्रभावित हो सकती। जो वो लोग कभी नहीं चाहेंगे। इसलिए सभी को 15 दिन का समय दिया गया है। उसके बाद भी यदि कुछ नहीं हुआ तो फिर लोग सड़कों पर उतरेंगे और भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इस मौके पर मृतकों के परिवार के सदस्य, सरपंच धीरज शर्मा के साथ आसपास के गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।