{"_id":"57752e294f1c1b3b1e79abc5","slug":"rajnath-singh-will-visit-jammu-kashmir-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रियासत के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचेंगे। पांपोर हमले के बाद वे राज्य में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
अपने दो दिवसीय दौरे में वे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशासन, पुलिस तथा सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा एजेंसियों से आतंकवादियों से निबटने, आईबी तथा एलओसी से घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी हासिल करेंगे।
इसके साथ ही उन सभी कदमों के बारे में भी जानकारी लेंगे जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल रहे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में हाईवे पर सुरक्षा बलों की कानवाय की सुरक्षा की भी समीक्षा होगी।

अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की होगी समीक्षा
Amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बालटाल तथा पहलगाम रास्ते पर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं, फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसकी भी समीक्षा होगी।
पांपोर हमले के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय का तीन सदस्यीय दल रियासत के दौरे पर है। वह पांपोर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। साथ ही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मुद्दे पर भी समीक्षा कर रहा है।
ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 8000 पुलिसकर्मियों के अलावा साढ़े 12 हजार अर्ध सैनिक बलों के जवानों को लगाया गया है। सुरक्षा के सभी पहलुओं पर कई चक्र में बातचीत हो चुकी है।