फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raises the challenge of Operation All Out Pulwama attack

पुलवामा हमले ने बढ़ाई ऑपरेशन ऑल आउट की चुनौती, अबतक शहीद हुए 60 जवान

Wed, 20 Feb 2019 04:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 20 Feb 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
Raises the challenge of Operation All Out Pulwama attack
indian army - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में आतंकियों का खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट की पुलवामा हमले ने चुनौती बढ़ा दी है। साल के दूसरे ही महीने में सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऑपरेशन के शुरू होने के बाद पहली बार सुरक्षाबलों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ऑपरेशन ऑल आउट को 2017 में शुरू किया गया था। इसके तहत सुरक्षाबलों ने 230 आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान 83 सुरक्षाबल शहीद हो गए थे। वर्ष 2018 में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 260 आतंकी मारे गए, जबकि 95 जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन


लेकिन वर्ष 2019 में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत दूसरे ही महीने में शहीदों की संख्या 60 तक पहुंच चुकी है। अकेले पुलवामा में तीन दिन के दौरान 45 जवान शहीद हो गए, जो एक बड़ा नुकसान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों की बात करें तो अब तक कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत करीब 30 ही आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों के लिए न सिर्फ आतंकियों को मार गिराने की चुनौती खड़ी है, बल्कि शहीद जवानों की भरपाई करना भी चुनौती है।


कश्मीर के एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि साल के पहले दो महीने सुरक्षाबलों के लिए बहुत ही कठिन रहा है। लेकिन ऑपरेशन ऑल आउट की रफ्तार थमेगी नहीं। आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और अधिक प्रभावी ढंग से चलेगी। इस तरह के हमलों से सुरक्षाबलों का हौसला नहीं तोड़ा जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed