{"_id":"60e795d01ccc25099f0ced5c","slug":"rainy-season-started-again-in-the-jammu-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मौसम: घाटी में फिर शुरू हुआ बरसात का दौर, जम्मू में नहीं मिल पाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मौसम: घाटी में फिर शुरू हुआ बरसात का दौर, जम्मू में नहीं मिल पाई गर्मी से राहत
Fri, 09 Jul 2021 08:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:57 AM IST
सार
- आज से 12 जुलाई तक मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव
- प्रदेश में मानसून ने सक्रियता बढ़ाई
- हाईवे-44 के प्रभावित होने की आशंका, भूस्खलन और पत्थर गिरेंगे
विज्ञापन
जम्मू में बरसात...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसा कि मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया था जम्मू में आज तड़के झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों में मानसून के गति पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 से 12 जुलाई तक खासतौर पर जम्मू संभाग में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।
विज्ञापन
इसका असर कश्मीर संभाग पर भी दिखेगा। 12 जुलाई को दोनों संभागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
इससे हाईवे के प्रभावित होने के साथ भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वीरवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में भीषण गर्मी और तपिश से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
राजधानी जम्मू में वीरवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती लोगों की अधिक परेशानी बढ़ा रही है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 40.0 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बटोत में 4.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 30.8, बनिहाल में 32.4, कटड़ा में 2.1 मिलीमीटर बारिश के साथ 36.6 डिग्री, भद्रवाह में 2.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 25.2, कारगिल में 29.2, श्रीनगर में 32.9, पहलगाम में 27.8 और गुलमर्ग में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।