फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rainfall in jammu kashmir, temprature hike in jammu division

जम्मू-कश्मीर में बारिश की फुहार, तपिश अब भी बरकरार, घाटी में मौसम हुआ सुहावना

Fri, 21 Jun 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 21 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
rainfall in jammu kashmir, temprature hike in jammu division
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में दिन में धूप खिलने के बाद गुरूवार की शाम को झमाझम बारिश से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। वहीं जम्मू में हल्की बारिश के बावजूद तपिश से खास राहत नहीं मिल पाई है। शहरवासियों ने पर्यटक स्थलों का रुख किया हुआ है। उधर, न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन


जम्मू में गुरुवार की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपिश ने रंग दिखाया। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बाजारों में छुट्टियों घोषित होने के बाद स्थानीय पर्यटक स्थल पूरी तरह से पैक हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कनाल नहर सहित अन्य जलस्थलों का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री गिरकर 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सुबह हल्की बारिश के बाद मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री गिरकर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार  
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed