फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain water filled in middle school bottle

Jammu News: मिडिल स्कूल बटल में भरा बारिश का पानी

Thu, 31 Jul 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 31 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in middle school bottle
ज्यौड़िया। शिक्षा जोन खौड़ के मिडिल स्कूल बटल का परिसर और सभी कमरों में बारिश का पानी भर गया। इस पर प्रशासन की तरफ से स्कूल में मजबूरन छुट्टी करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बटल के साथ लगते रोड के किनारों पर ग्रेफ विभाग की तरफ से बनाए गए नाले और नाले पर बनाई गई पुलियों को नीचे से साफ नहीं करने से बारिश का पानी स्कूल के अंदर घुस गया। जब स्कूल स्टाफ और छात्र पहुंचे तो पूरा स्कूल जलमग्न था। इसकी सूचना शिक्षा विभाग को दी गई। इसके बाद स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। गांव बटल निवासी रतन लाल, यशपाल शर्मा, कुलदीप राज आदि ने बताया कि गांव बटल में नाले के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ है। खेतों में बीजी गई बाजरे, दालों तथा मक्की की फसल खराब हो गई।
विज्ञापन

शिक्षा जोन खौड़ की शिक्षा अधिकारी मंजुबाला की तरफ से क्षेत्र के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को मैसेज जारी करते हुए छुट्टी कर दी गई। सभी छात्रों को घर सुरक्षित वापस जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से कई गांव खौड़ मुख्यालय से कटे
ज्यौड़ियां। भारी बारिश से खौड़ उपजिले के कंडी क्षेत्र के कई गांव खौड़ मुख्यालय से कट गए। सेलांवाली-बटल सड़क पर कई जगहों पर पस्सियां गिरने से सड़क पर मिट्टी आ गई। इसके कारण आवाजाही बंद हो गई।

गांव बटल, जोगवां, बरढोह, ढखर, मन्ना आदि खौड़ मुख्यालय से कट गए। क्षेत्र के लोगों की तरफ से सूचना ग्रेफ विभाग को दी गई। ग्रेफ विभाग की तरफ से शाम तक रोड को पूरी तरह से साफ कर सड़क पर आवाजाही बहाल करवा दी गई। वहीं बारिश के कारण गांव नाथल निवासी रतन लाल का कच्चा मकान ढह गया। इसमें कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रतन लाल ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। रतन लाल ने बताया कि एक पक्का मकान भी है वहां से भी बारिश का पानी गुजरता है। उसके भी ढहने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed