{"_id":"61f828455d4c9e54115c6456","slug":"rain-snowfall-expected-in-jammu-and-kashmir-from-february-2-clear-weather-improves-day-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: जम्मू-कश्मीर में कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, साफ मौसम से दिन का तापमान सुधरा, ठिठुरन कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: जम्मू-कश्मीर में कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, साफ मौसम से दिन का तापमान सुधरा, ठिठुरन कायम
Tue, 01 Feb 2022 12:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:02 AM IST
सार
लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में दिन का तापमान माइनस 0.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा माइनस 1.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
weather and snowfall in kashmir
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी के शुरू में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 से 4 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। 3 फरवरी को मौसम अधिक खराब रहेगा। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इस बीच सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। मौसम खुलने से दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चला गया है।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हल्के बादल छाए रहे। इससे ठंड का अहसास होता रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 20.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0, बटोत में 1.3, कटड़ा में 7.0 और भद्रवाह में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। लेह में दिन का तापमान माइनस 0.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा माइनस 1.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में रात्रि में अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में बीती रात का तापमान माइनस 1.6, पहलगाम में माइनस 4.8 और गुलमर्ग में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन