फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain

बारिश से जगह-जगह जलभराव, दुकानों और घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
rain
पआरएस पुरा/विजयपुर/बाड़ी ब्राह्मणा। बारिश से वीरवार को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान नगर पालिका की तैयारियों के दावे की पोल खुलती भी नजर आईं।
विज्ञापन

आरएस पुरा में मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से सड़क किनारे दुकानदारों को खासी दिक्कतें आईं। यहां सड़कों पर गंदगी फैली नजर आई। राहगीर भी परेशान हुए। उधर, उप जिलाधिकारी कार्यालय परिसर, तहसील परिसर, महात्मा गांधी पार्क, बस स्टैंड, बाजार सहित कई वार्डों में लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश से कई नालों में अधिक पानी आने पर लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश ने किसानों को काफी हद तक राहत दी है। गांव चकरोई के किसान किशन लाल का कहना है कि सावन महीने की पहली बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान रमेश चौधरी ने कहा कि कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विजयपुर में भी बारिश से लोगों को राहत मिली। किसान वर्ग भी खुश हैं। तापमान में भी काफी गिरावट आई है। बाड़ी ब्राह्मणा के निचले क्षेत्रों में भी कई जगह पर जलभराव हो गया था। हालांकि कंडी क्षेत्र के लिए बारिश रामबाण से कम नहीं है। जिन लोगों की धान की रोपाई रुकी हुई थी, उनके चेहरे खिल गए हैं।
बारिश के बाद बढ़ गईं दिक्कतें
रामगढ़। पंचायत पल्ली की वार्ड दो में गली-नाली का निर्माण कार्य करवाया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका निर्माण कार्य ढलान के विपरीत करवाया गया है। इसकी वजह से पानी रुक जाता है। लोगों के घरों में जलभराव हो जाता है। उन्होंने बीडीओ को पहले ही इसके बारे में अवगत करवाया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

दोपहर बाद बढ़ने लगा चिनाब दरिया का जलस्तर
अखनूर। सीमांत क्षेत्र में बारिश से कई नाले और खड्ड उफान पर आ गए। इससे कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। उधर, चिनाब दरिया का जलस्तर भी दोपहर बाद बढ़ने लगा था। इसको लेकर प्रशासन ने पहले ही जरूरी हिदायतें जारी की हुई हैं। कस्बे के कामेश्वर मंदिर के पास मुख्य सड़क पर पानी की निकासी नहीं होने से सड़क तालाब में तब्दील होती नजर आई। इससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। चिनाब दरिया का जलस्तर वीरवार सुबह 23 गेज था, जबकि दोपहर के समय 24 गेज और शाम को 25 गेज हो गया था। यह खतरे के निशान से आठ फीट कम है। गांव समहा, पलवां, कठाड, दसकाल के खड्ड और नाले भी उफान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed