फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fall in rs pura

Jammu News: बारिश से किसानों के चहरे खिले

विज्ञापन
rain fall in rs pura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरा साहिब। शुक्रवार शुरू हुई बारिश के चलते जहां एक तरफ ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर किसान ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बारिश शुरू होने का मतलब है कि इस बार गेहूं कि फसल में बढ़ोतरी होगी।

किसान जसविंदर सिंह, मनविंदर सिंह, जीत राज, तिलक राज आदि का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल अच्छी होगी। उनका कहना है कि इस समय हो रही बारिश गेहूं कि फ़सल के लिए खाद का काम करेगी, जिससे फसल अच्छी होने कि आशा है। इसी के साथ-साथ उनका कहना है कि इस बारिश से पशुओं के लिए हरा चारा बरसीन आदि भी अच्छा होगा, जिससे हरे चारे की दिक्क़त से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि जरूर सर्दी में बढ़ाेतरी हुई है, इससे किसानों को काफी राहत मिली है। किसान शाम लाल का कहना है कि बुजुर्ग व बच्चों को इस सर्दी में बचाव करना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी से बचा जा सके। पिछले दिनों धूप निकलने पर लोगों को सर्दी राहत मिली थी, पर अब मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और लोगों को इस सर्दी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed