फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

गाँव कोटली चाड़कां में चार दिनों में गिरे तीन मकान, ग्रामीणों का आरोप ग्रामीण विकास बिभाग नहीं देता कोई ध्यान, सरकार का नारा स

विज्ञापन
rain fal
बिश्नाह। बारिश के चलते स्वर्गीय मंगतराम के मकान की छत गिर गई। जिस वक्त छत गिरी उस वक़्त सोमनाथ का परिवार साथ लगते कमरे में सो रहा था। गनीमत रही परिवार को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमनाथ ने बताया कि वह मंगलवार की रात परिवार के साथ मकान में सोए थे। तभी अचानक जोर से धमाके की आवाज आई, जिससे उनकी नींद खुल गई। उठकर देखा तो साथ वाले कमरे की छत गिर चुकी थी। छत के गिरने से कमरे के अंदर रखा सारा सामान खराब हो गया। सोमनाथ का कहना है कि उन्होंने मकान को बनाने के लिए 2011 में फार्म भरा था, लेकिन 2021 आने के बावजूद आज तक उनके कच्चे मकान को नहीं बनाया जा सका है। वहीं गांव के ही बाबूराम पुत्र बोधु राम, पवन कुमार पुत्र चुन्नी लाल का घर भी बारिश के कारण ढह गया। बाबू राम ने बताया कि उनका भी 4 दिन पहले बारिश के कारण मकान गिर गया। गांव के में इस वक्त 25 के करीब परिवारों के कच्चे मकान हैं। जिन्होंने कई बार पूर्व सरपंच व मौजूदा सरपंच को इन कच्चे मकानों को सरकारी योजनाओं के तहत पक्का करने के लिए कहा था, लेकिन आज तक उनके कच्चे मकान पक्के नहीं हो पाए हैं। जिन लोगों की सिफारिशें होती हैं उनके पक्के मकान होने के बावजूद भी सरकारी योजनाओं को लाभ मिल जाता है, लेकिन जो इनके असली हकदार होते हैं। वह आज भी इन योजनाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव के पवन कुमार पुत्र चुन्नीलाल का मकान भी बारिश के कारण ढह गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की टीम तहसीलदार सोहन लाल राणा की अध्यक्षता में मौका देखने गांव में गए और उन्होंने स्थानीय लोगों को गांव के कच्चे मकानों को जल्द से जल्द पक्का कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed