{"_id":"5ff602548ebc3e31cc7d0161","slug":"rain-fal-jammu-news-jmu22634792","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसानों की गेहूं की फसल हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसानों की गेहूं की फसल हुई खराब
विज्ञापन
बारिश के चलते किसानों की गेहूं की फसल खराब होने पर दिखाते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सीमावर्ती किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है उन्हें मुआवजा दिया जाए।
सीमावर्ती किसान प्रवीण सिंह, कुलदीप सिंह कप्पा, रमेश कुमार आदि ने कहा कि तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया है, जिस कारण गेहूं की फसल पानी में डूब कर नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि गत वर्ष भी बारिश के कारण उनकी गेहूं की फसल तबाह हो गई थी। अब एक बार फिर से उन पर कुदरत की मार पड़ी है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी सरकार की तरफ से उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। अब एक बार फिर से किसानों को बारिश के कारण नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन से क्षेत्र में भारी बारिश हुई है, जिस कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। इसका सीधा नुकसान किसानों को भी हुआ है। बुधवार सुबह से निकली धूप कुछ हद तक राहत मिली। तीन दिन से पहाड़ों में हुई बर्फबारी व मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश के चलते शीत लहर का प्रकोप होने पर लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।