फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

कंडी क्षेत्र में सड़क, कच्चे मकानों और फसल को हुआ नुकसान

विज्ञापन
rain fal
पंचायत देओन की बारिश के चलते वही हुई सड़क
बाड़ी ब्राह्मणा। बारिश के चलते बाड़ी ब्राह्मणा के कंडी क्षेत्र में लोगों के कच्चे घरों और सड़कों को नुकसान हुआ है। लगभग हर पंचायत में कच्चे मकानों में दरारें आई हैं। कई मकान बारिश के चलते गिर भी गए हैं। इसके कारण लोगों को घरों से बाहर भी रहना पड़ रहा है। दूसरी ओर सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। लोगों का संपर्क रोड के बह जाने के कारण कट गया है। यह ज्यादातर मामले कंडी क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत देओन के सरपंच ने बताया कि उनकी पंचायत में कच्चे घरों को नुकसान हुआ है। बारिश के चलते दरारें पड़ गई हैं। कुछ मकान गिर गए हैं और पंचायत के कई मकानों पर अभी भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि उनके घरों के आगे से भूमि का काफी कटाव हो गया है। दूसरा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत गर्गआनी से धून तक की 6 किलोमीटर सड़क बारिश के चलते बह गई है।
विज्ञापन

पंचायत कटवालता में भी कच्चे मकानों को भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है। इनमें सुशुरू देवी पत्नी स्वर्गीय सनाको राम का मकान गिर गया है। बारिश के चलते देवक नदी में बाढ़ आने से नदी ने दिशा पंचायत की तरफ मोड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed