फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall wreak havoc in Jammu and Kashmir Chances of landslides in Banihal-Ramban many roads includin

J&K में आफत की बारिश-बर्फबारी: बनिहाल-रामबन में भूस्खलन के आसार, गुरेज-कुपवाड़ा-श्रीनगर समेत कई रास्ते बंद

Sat, 15 Mar 2025 09:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

बर्फबारी के कारण कई लिंक रोड और मुख्य मार्ग प्रभावित हैं। बांदीपोरा-गुरेज रोड, कुपवाड़ा-करनाह रोड, श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग, कोकरनाग-किश्तवाड़ रोड, मुगल रोड समेत अन्य कई मार्ग यातायात के लिए बंद हैं।

विज्ञापन
Rain and snowfall wreak havoc in Jammu and Kashmir Chances of landslides in Banihal-Ramban many roads includin
कुलगाम में बह गया महत्वपूर्ण मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। कश्मीर में बर्फ पड़ी। बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज व मुगल रोड समेत कई मार्गों पर यातायात बंद है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार, रविवार सुबह भी हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दोपहर बाद मौसम में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, बांदीपोरा के गुरेज, गांदरबल, कुपवाड़ा में बर्फबारी हुई। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश दिनभर जारी रही। बर्फबारी से कुपवाड़ा जिला प्रशासन ने 17 मार्च तक माच्छिल, केरन, बुडनंबल, कुमकड़ी, जुमागुंड और करनाह के ऊपरी क्षेत्र में सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलगाम में बह गया महत्वपूर्ण मार्ग
लगातार बारिश के कारण कुलगाम में एक महत्वपूर्ण मार्ग बह गया है, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण कश्मीर जिले में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही स्थगित हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों और उसके आसपास के लोगों को इसके कारण काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

बनिहाल, रामबन में भूस्खलन की संभावना
बर्फबारी के कारण कई लिंक रोड और मुख्य मार्ग प्रभावित हैं। बांदीपोरा-गुरेज रोड, कुपवाड़ा-करनाह रोड, श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग, कोकरनाग-किश्तवाड़ रोड, मुगल रोड समेत अन्य कई मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सफर की सलाह दी है। बारिश के चलते बनिहाल, रामबन में भूस्खलन की संभावना है।


घाटी में पिछले 24 घंटे में बारिश (मिलीमीटर में)
काजीगुंड 47.4
पहलगाम 35.4
कोकरनाग 28.6
कुपवाड़ा 22
श्रीनगर 18.7
गुलमर्ग 15.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed