फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain, affected farmers

Jammu News: किसानों की आंखों में आंसुओं की बारिश... जम्मू, सांबा और कठुआ में बासमती की 60 फीसदी फसल को नुकसान

विज्ञापन
rain, affected farmers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मौसम के बदले मिजाज से सबसे अधिक किसान प्रभावित हुए। तेज हवाओं और बारिश से जम्मू, सांबा और कठुआ जिला में 30 प्रतिशत तक बासमती की फसल गिर गई। बीते दिनों आंधी चलने से 30 फीसदी और फसल काे नुकसान पहुंचने की आशंका है। सब्जियों में पालक, कडम, मूली, गोभी, बंदगोभी सहित अन्य के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में पानी न जमा होने की सलाह दी है। उधर, नगर निगम की सफाई के दावों की पोल खुल गई। डंपिंग साइटों पर देर शाम तक कचरा उठाया नहीं जा सका।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक आरएस रीन के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ में जिलों में 60 हजार हेक्टेयर भूमि में बासमती की 12 लाख क्विंटल पैदावार होती है, जिसमें सात लाख क्विंटल प्रभावित हुई है, यानी 60 प्रतिशत तक फसल पर असर पड़ा है। खेतों में पानी जमा होने से धान का सीटा खराब होगा। अब नुकसान के आंकलन के लिए टीमें भेजी जाएंगी। प्रभावित किसानों को बीमा कंपनियों के माध्यम से मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जम्मू में दिनभर रुक रुक बारिश से ठिठुरन बढ़ी है। कुछ समय के लिए हुई मूसलाधार बारिश से मलबे से अवरुद्ध नाले ओवरफ्लो हो गए। डोगरा चौक, ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर मेन स्टॉप, पनामा चौक, तवी पुल चौक, विक्रम चौक, बेलीचराना-रायपुर सहित अन्य जगहों में जलभराव हो गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। खराब मौसम के कारण शहर के अधिकांश बाजार देर शाम को समय से पहले बंद हो गए। बाजारों में खरीदारों की रौनक भी गायब रही। नगर निगम के सफाई के दावों के बावजूद पुराने शहर, विक्रम चौक सहित कई डंप साफ नहीं हो पाए। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से कुछ इलाकों में जलापूर्ति पर भी असर रहा। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा के अनुसार ग्रीन बेल्ट में नालियां मलबे के कारण अवरुद्ध हो गई थी, जिसकी बाद में सफाई करवाई गई। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे तो कहीं आधे घंटे तक लगे कट

बारिश के कारण बिजली ढांचा हिल गया। कई इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। बस स्टैंड, पुराना शहर सहित कुछ जगहों पर तकनीकी खराबी के कारण दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली नहीं आई। बख्शी नगर, रूपनगर, मुट्ठी सहित रेशमघर कॉलोनी के कुछ इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कट लगा। संजय नगर, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर में आधे घंटे के कट लगते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी नगर के अशोक कुमार, त्रिकुटा नगर के व्यवसायी मनोज पुरी का कहना है कि बारिश ने घर में रहने पर मजबूर कर दिया, ऊपर से बिजली कटौती ने और दिक्कतें बढ़ा दीं। सब स्टेशन में शिकायत करने पर पता चला कि कहीं ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया तो कहीं लाइन में फॉल्ट आ गया। मुख्य अभियंता संदीप सेठ का कहना है कि कई क्षेत्रों से फॉल्ट की शिकायतें मिली हैं, जो दूर कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed