{"_id":"5d45cfb18ebc3e6d05747d8e","slug":"railway-will-not-charge-for-cancellation-of-tickets-for-jammu-kashmir-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की यात्रा कैंसिल करने जा रहे हैं तो ध्यान दें, रेलवे ने अगले 48 घंटे के लिए दी यह छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की यात्रा कैंसिल करने जा रहे हैं तो ध्यान दें, रेलवे ने अगले 48 घंटे के लिए दी यह छूट
Sun, 04 Aug 2019 01:12 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए कराए गए रिजर्वेशन को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए केवल लिपिकीय प्रभार लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह लाभ केवल जम्मू-तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और ऊधमपुर के लिए कराए गये रिजर्वेशन को रद्द करने पर मिलेगा। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी की गई एडवाइजरी के बाद से काफी संख्या में लोग रिजर्वेशन कैंसिल करा रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह नोटीफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स को दी यह हिदायत
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स से किराए को नियमित रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन