{"_id":"68fa91cbbfdb9e678e0668db","slug":"railway-news-jammu-news-c-10-lko1027-744666-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता, भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता, भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात
विज्ञापन
- त्योहारी सीजन पर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे प्रबंधन सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दीपावली के बाद घरों से लौटने वाले यात्रियों के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में रेलवे प्रबंधन ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है। जम्मू रेलवे मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जम्मू, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी, कटड़ा, श्रीनगर स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन के बाद बड़ी संख्या में यात्री उतरते हैं। ऐसे में प्लेटफार्मों पर भीड़ से असहज स्थिति न हो, किसी तरह की भगदड़ न हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
-- -- -- -
लाउट हेलर के माध्यम से दे रहे जरूरी जानकारी
राजकीय रेलवे पुलिस की तरफ से ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों को लाउट हेलर के माध्यम से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि कोच में भीड़ न हो। स्टेशनों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल व जनसुविधाएं और मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे रेलवे एप के माध्यम से मोबाइल टिकटिंग सुविधाओं का प्रयोग करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने का कि हमारा लक्ष्य है कि त्योहारों के समय किसी भी यात्री को असुविधा न हो। डिजिटल टिकटिंग, किफायती भोजन काउंटर व अतिरिक्त कर्मचारियों को सहायता के लिए नियुक्त किया गया है।