भारत जोड़ो यात्रा: पहली बार राहुल को महसूस हुई ठंड, कश्मीर में टी-शर्ट के साथ पहनी पारंपरिक 'फिरन'
घाटी में लगातार बर्फबारी होने से अधिकांश हिस्सों पर सफेद चादर बिछ गई है। श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद राहुल समापन समारोह स्थल शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाते समय भूरे रंग का फिरन पहने हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा की थी लेकिन सोमवार को उन्होंने श्रीनगर में शीतलहर से बचने के लिए पारंपरिक परिधान फिरन पहना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपनी सफेद टी-शर्ट के ऊपर बिना आस्तीन की जैकेट और फिर कश्मीरियों द्वारा पहने जाने वाले पारंपरिक लिबास में देखा गया।
घाटी में लगातार बर्फबारी होने से अधिकांश हिस्सों पर सफेद चादर बिछ गई है। श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद राहुल समापन समारोह स्थल शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाते समय भूरे रंग का फिरन पहने हुए थे।
वह भारत जोड़ो यात्रा के तहत 136 दिनों में 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। जब दिल्ली में यात्रा ने प्रवेश किया था तक राहुल गांधी की सफेद टीशर्ट अचानक सुर्खियों में आ गई थी। इस पर उनके समर्थकों ने उसके साधारण होने की बात कही तो विरोधियों ने आलोचना भी की।
राहुल ने इसके बारे में कहा कि मध्य प्रदेश में फटे कपड़ों में कांपती तीन गरीब बच्चियां जब उनसे मिलने आई तो उन्हें देखकर टीशर्ट पहनने का फैसला किया था। उन्होंने यह भी फैसला किया कि वह तब तक स्वेटर नहीं पहनेंगे जब तक वह कांप न जाएं।
राहुल गांधी की तरह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सफेद टीशर्ट पहनकर बनिहाल से काजीगुंड तक की यात्रा की थी। दोनों नेताओं को एक जैसी टीशर्ट पहने देखा गया। उनके साथ चलने वाले लोग कई कपड़े पहने हुए थे।