फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   raghunath temple, program

Jammu News: रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय के दूसरे दिन लोक गायिका सोनाली डोगरा ने भी बांधा समां

विज्ञापन
raghunath temple, program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय भव्य समारोह के दूसरे दिन हजारों भक्तों ने प्रभु का आशीर्वाद लिया। विशेष रूप से अयोध्या, चित्रकूट से बुलाए पुरोहितों द्वारा श्री चरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया। सुबह दस बजे अखंड ज्योत जलाई गई। दिनभर परिसर में भजन संध्या जारी रही। सोनाली डोगरा, रवि रघुवंशी, रमन सलाथिया, निर्भय सलाथिया और अन्य प्रसिद्ध गायकों ने प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाई। गायकों ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब से आए भजन गायक संजीव शर्मा के भजन मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आएंगे पर भक्त झूम उठे। जम्मू की प्रसिद्ध लोक गायिका सोनाली डोगरा ने भजनों से समां बांधा। मेरे श्री राम आए हैं भजन को जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी एमके अजातशत्रु सिंह, कुंवरानी डॉ. रितु सिंह, अध्यक्ष आरएस लंगेह, सचिव अशोक शर्मा ने रिलीज किया। समारोह में प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिसमें उपराज्यपाल के सलाहकार की पत्नी मनु भटनागर, पूर्व विधायक देवेन्द्र राणा, पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क सहित राजपूत सभा के सदस्य शामिल थे। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे एक दिव्य माहौल बन गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इसी तरह परेड स्थित गीता भवन में रविवार को श्री सनातन धर्म सभा की ओर से दीपोत्सव मनाया गया। पुष्पों से भगवान राम का नाम अंकित कर चारों ओर दीपक जलाए गए। बच्चों ने भजन गाए। सभा के अध्यक्ष पुरषोत्तम दधिचि ने कहा कि पुष्पों की तरह भगवान राम की सुगंध विश्व में फैली है। जानीपुर में लोगों ने राम नाम की भव्य रैली निकाली। राधाकृष्ण मंदिर से भजन-कीर्तन करते हुए भक्त झूमते दिखे। बच्चों ने हाथों में राम ध्वज लेकर रेशमगढ़ टंकी वाली गली में श्री राम के जयघोष लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed