{"_id":"65ad941853606ae18b02e126","slug":"ragging-in-gmc-one-injured-jammu-news-c-10-jmu1037-287787-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी में रैगिंग, प्रैक्टिकल कापियां न लिखने पर जूनियर पर बाल्टी से हमला, आंख चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी में रैगिंग, प्रैक्टिकल कापियां न लिखने पर जूनियर पर बाल्टी से हमला, आंख चोटिल
विज्ञापन
घायल एमबीबीएस छात्र दाऊद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी के बॉयज हॉस्टल में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के चार छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों से जबरन प्रैक्टिकल कापियां लिखवाने के लिए कहा। मना करने पर मारपीट की गई। आंख में चोट आने के कारण जूनियर छात्र दाउद उपचाराधीन है। हॉस्टल वार्डन ने चार आरोपी सीनियर छात्रों के खिलाफ एंटी रैगिंग कमेटी में कार्रवाई को लेकर शिकायत की है। उधर, सीनियर छात्रों के साथ ओम प्रकाश ने वार्डन पर मारपीट का आरोप लगा कर जीएमसी में एमएलसी दर्ज करवाई है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद रविवार को ओम प्रकाश और अन्य छात्रों ने वार्डन के खिलाफ इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया। ओम प्रकाश का आरोप है कि कमरे के सामने दो कश्मीरी छात्रों में झगड़ा हुआ, लेकिन वार्डन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि झगड़े को क्यों नहीं छुड़वाया। वार्डन ने थप्पड़ तक मारे और चश्मे का शीशे तोड़ दिया। उसने बताया कि वह राजस्थान से है और ऑल इंडिया कोटे के तहत एमबीबीएस कर रहा है। उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सामान सहित कमरे से बाहर निकाल दिया गया है।
वार्डन डॉ. हरलीन के अनुसार प्राथमिक जांच में रैगिंग का मामला है। एमबीबीएस के दूसरे वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों को कमरे में बुलाकर प्रैक्टिकल कापियां बनाने को कहा था। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। सीनियर छात्र मुशरफ ने दाउद पर बाल्टी से हमला कर उसकी आंख को नुकसान पहुंचाया। इस कारण उसे देखने में परेशानी हो रही है। सोमवार को सिटी स्कैन और दूसरे टेस्ट के लिए बुलाया है। सबूतों और प्राथमिक जांच के आधार पर दूसरे वर्ष के आरोपी ओम प्रकाश, रिंकू यादव, मुशरफ और योगेंद्र के खिलाफ एंटी रैगिंग कमेटी से शिकायत की है। आरोप है कि रैगिंग के लिए ओम प्रकाश ने अपने कमरे का इस्तेमाल करने दिया। इसलिए सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को बुलाकर आज लेंगे बयान
जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार प्राथमिक दृष्टि से मामला रैगिंग का बताया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत किसी भी संस्थान में रैगिंग की अनुमति नहीं है। जीएमसी में भी रैगिंग की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। फिलहाल सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी सिफारिश देगी।
रैगिंग वाला कमरा सील
रैगिंग की घटना के बाद हॉस्टल में उक्त कमरे को सील कर दिया गया है, ताकि सबूतों से छेड़छाड़ नहीं की जा सके। कमरे में रह रहे छात्र ओम प्रकाश को किसी दूसरे छात्र के साथ एडजस्ट होने के लिए कहा गया है। एंटी रैगिंग कमेटी सोमवार को कमरे का निरीक्षण कर सकती है।