{"_id":"6920d0244204ca32c30de8b4","slug":"purmandal-news-road-damage-samba-news-c-398-1-pmd1001-366-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसों का कारण, लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्षतिग्रस्त सड़क बनी हादसों का कारण, लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
Sat, 22 Nov 2025 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुर मंडल दियोंन सड़क मार्ग पर चढ़ाई न चढ़ने से नाली में गिरी ट्रॉली का दृश्य स्रोत संवाद
पुरमंडल। बारिश के कारण चार महीने पहले क्षतिग्रस्त हुई पुरमंडल-दियोन सड़क अब तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश गंगा के प्रयासों से इसे आंशिक रूप से खोल तो दिया गया है लेकिन यह लोगों की आवाजाही के लिए पर्याप्त नहीं है।
क्षतिग्रस्त सड़क से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पूर्व सरपंच रशीद मोहम्मद, अल्ताफ मोहम्मद, मगर सिंह, आशु शर्मा, पूरी राम और भरत सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर पहाड़ी गिरने से एक तीखी चढ़ाई बन गई है जिसे विभाग ने अस्थायी रूप से हटा दिया लेकिन यहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए चढ़ाई पार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सवारी ऑटो, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि हाल ही में एक किसान के घर पशुओं के लिए चारा लेकर जा रहा पराली से भरा ट्रैक्टर, जो था, अत्यधिक चढ़ाई के कारण ऊपर नहीं चढ़ पाया और तेज़ी से पीछे की ओर आने लगा, जिसके बाद वह संतुलन बिगड़ने से नाली में जा गिरा। सौभाग्यवश ट्रैक्टर नाले में गिरने से बच गया, वरना कई फुट गहरे नाले में गिरने से बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने प्रशासन से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को शीघ्र और स्थायी रूप से ठीक करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो यहां किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।