फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pulwama violence video viral in srinagar

J&K: देखिए पुलवामा हिंसा का वायरल वीडियो, जब घिर गए थे जवान, गई थी 7 पत्थरबाजों की जान

Fri, 21 Dec 2018 08:12 PM IST
Vikas Kumar ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Dec 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pulwama violence video viral in srinagar
- फोटो : फाइल
पुलवामा जिले में हाल ही में हुई मुठभेड़ के दौरान भड़की हिंसा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनसे पत्थरबाजों व प्रदर्शनकारियों का सच सामने आया है। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच करनी पड़ेगी कि वह उक्त घटना के हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में अक्सर सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले ऑपरेशनों में स्थानीय युवा पत्थरबाजी कर खलल डालने सहित जवानों को निशाना बनाते हैं। मगर अपने बचाव में की गई कार्रवाई में अगर कोई पत्थरबाज घायल होता है या मारा जाता है तो सुरक्षाबलों को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी ही स्थिति गत शनिवार को पुलवामा के सिरनू इलाके में सामने आई, जब आतंकी मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर धावा बोल दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के वायरल वीडियो ने पत्थरबाजों की पोल खोल दी है।


इनमें साफ दिख रहा है कि किस तरह पत्थरबाज सुरक्षाबलों के वाहन को घेरकर पत्थर और लाठियां बरसा रहे हैं। अपने बचाव में की गई सेना की इस कार्रवाई में कई पत्थरबाज घायल हुए थे, जिनमें से सात ने बाद में दम तोड़ दिया था। वहीं मुठभेड़ में एक सैन्य जवान भी शहीद हुआ था। 

बुलेट के बजाय वॉटर कैनन चलाते: फारूक
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अफसोस जताते हुए कहा है कि सेना को बुलेट के बजाय वॉटर कैनन या फिर आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल करना चाहिए था। जो लोग मारे गए हैं, वे लौट कर नहीं आएंगे। आशा करते हैं कि सेना और पुलिस इस तरह के ऑपरेशन भविष्य में नहीं करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed