फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   public hearing to be done in srinagar and jammu by government advisers in jammu kashmir

कश्मीरियों से संवाद के लिए जनता दरबार, सरकार ने सलाहकारों के दिन किए तय

Fri, 23 Aug 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 23 Aug 2019 08:41 PM IST
सार

  • श्रीनगर में शुक्रवार को सलाहकार ने सुनीं जनता की दिक्कतें
  • चार दिन श्रीनगर व चार दिन जम्मू में होगा जन संवाद  

विज्ञापन
public hearing to be done in srinagar and jammu by government advisers in jammu kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : PTI

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न हालात के बीच कश्मीरी अवाम से संवाद के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत जनता दरबार आयोजित कर सरकार ने सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़े मुद्दों को जानने तथा उसका समाधान करने की कोशिश शुरू की है। शुक्रवार को इसका पहला दिन था।  
विज्ञापन


श्रीनगर में सलाहकार केके शर्मा से मिलने कई लोग पहुंचे। इनमें ज्यादातर लोगों की समस्या बिजली-पानी से जुड़ी रहीं। हालांकि, कई इलाकों में पाबंदियों के चलते ज्यादा संख्या में लोग नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि अलगाववादियों से किसी प्रकार की बातचीत नहीं होगी, बल्कि सरकार सीधे जनता से बात करेगी। जनता दरबार इस मायने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार दिन श्रीनगर व चार दिन जम्मू में  

मालूम हो कि सरकार ने जनता दरबार का कार्यक्रम तय कर दिया है। इसके तहत श्रीनगर में चार दिन राज्यपाल के सलाहकार दो घंटे जनता दरबार लगाएंगे। सलाहकार के विजय कुमार, केके शर्मा, के स्कंदन व फारूक खान सभी चर्च लेन सोनवार स्थित ग्रीवांस सेल में आयोजित दरबार में एक-एक दिन समस्याएं सुनेंगे। सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को इनके लिए एक-एक दिन का समय निर्धारित किया गया है।


पहली बार जन सुनवाई कार्यक्रम जारी

हालांकि, सलाहकारों की ओर से पहले भी समस्याएं सुनीं जाती रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से पहली बार जन सुनवाई का कार्यक्रम जारी किया गया है। जम्मू में भी चार दिन सुनवाई होगी। रोटेशन के आधार पर सलाहकारों का जम्मू व श्रीनगर में कार्यक्रम तय किया गया है। बुधवार, शनिवार व रविवार को जनता दरबार का कार्यक्रम तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed