फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PSI Deepak sharma Murder Case; Fourth Accused Arrested From Punjab

Jammu News: पीएसआई दीपक शर्मा हत्याकांड मामले में चौथा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
PSI Deepak sharma Murder Case; Fourth Accused Arrested From Punjab
जम्मू। प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विशेष अपराध शाखा जम्मू की टीम ने इस हत्याकांड में शामिल चौथे मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान लाडी राम उर्फ लाडी पुत्र राम लाल निवासी शेरपुर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कठुआ में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के पास दो अप्रैल को गैंगस्टर के साथ हुई मुठभेड़ में प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की मौत हुई थी। वह पुलिस स्टेशन रामगढ़, सांबा में तैनात थे। इस हत्याकांड के बाद से पुलिस ने अभी तक चार मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। आठ जुलाई को क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग ने हत्या में शामिल तीन अपराधियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दायर किया था। विशेष अपराध शाखा की टीम ने पंजाब से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इसमें नवांशहर के हिमांशु बस्सी, एसबीएस नगर के तेजा और एसबीएस नगर के जसवीर सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। अब राम उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed