{"_id":"5e138b718ebc3e87ab49246e","slug":"protest-rspura-news-jmu2010137123","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन की आपूर्ति बहाल करे सरकार, नहीं तो प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन की आपूर्ति बहाल करे सरकार, नहीं तो प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आरएस पुरा और सुचेतगढ़ केरोसिन ऑयल डीलर एसोसिएशन की मासिक बैठक में डीलरों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक प्रधान सर्बजीत सिंह की अध्यक्षता में कस्बे के रविदास मंदिर में हुई। इसमें बताया गया कि नए राशन कार्ड नहीं बनाए जाने पर लोगों को केरोसिन की सुचारू आपूर्ति में दिक्कत आ रही है।
उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के नए राशन कार्ड बने हैं, उनको खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से भी राशन मुहैैया नहीं करवाया जा रहा। प्रधान सर्बजीत सिंह ने कहा कि जिला जम्मू में केरोसिन की आपूर्ति फिर से बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू जिला के डीलरों को दिए जा रहे केरोसिन की आपूर्ति पिछले कुछ माह से रोक दी है लेकिन अन्य जिलों में सप्लाई अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर आपूर्ति बंद करनी है तो पूर्ण रूप से जम्मू-कश्मीर में बंद करे। अगर सरकार ने जिला जम्मू में फिर से केरोसिन की सप्लाई पूर्ण रूप से सुचारू नहीं की तो वे सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा आरएस पुरा व सुचेतगढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों होने पर लोगों को कई जरूरतों के लिए केरोसिन की बहुत आवश्यकता होती है। हालत यह है कि अतिंम संस्कार के लिए ग्रामीणों को डीजल का प्रयोग करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान एसोसिएशन के उपप्रधान रमेश लाल, महासचिव बलबीर सिंह, रशपाल सिंह, मोहनलाल, प्रवीण चौधरी सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।