{"_id":"67e30d3f5808c333eb063cdd","slug":"protest-news-srinagar-news-c-10-lko1021-574453-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा के ख्रयू में पीएचसी अपग्रेड न होने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा के ख्रयू में पीएचसी अपग्रेड न होने से लोग नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोले - सीमेंट फैक्ट्रियाें से निकलने वाले धुएं और धूल से फैल रहीं गंभीर बीमारियां
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलवामा जिले के ख्रयू इलाके के लोगों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) को जल्द अपग्रेड करने की मांग की है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मकबूल ने कहा कि पिछले कई दशकों से इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक सीमेंट फैक्ट्रियां सक्रिय हैं, जिनसे निकलने वाले धुएं और धूल से इलाके के लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार से मांग की, लेकिन अनदेखी की गई। एक युवा मुकर्रम अहमद ने कहा कि एक ओर सरकार खुद मान रही है कि क्षेत्र के लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पीएचसी को अपग्रेड करने के लिए वह मानदंडों की बात करती है। बता दें कि स्थानीय विधायक हसनैन मसूदी के विधानसभा में प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने कहा था कि सीमेंट फैक्ट्रियों से निकलने वाले उत्सर्जन के कारण प्रदूषण बढ़ा है, जिसके परिणामस्वरूप ख्रयू क्षेत्र में स्थानीय लोगों में फेफड़े और हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं। लेकिन, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर द्वारा प्रस्तुत किये गए पीएचसी को अपग्रेड करने के पेश किये गए प्रस्ताव पर अभी कुछ नहीं किया जा सकता।