{"_id":"68016193bb33fe33410b6a17","slug":"protest-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100867-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सामाजिक वानिकी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सामाजिक वानिकी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्यौड़िया। खौड़ ज्यौड़ियां मुख्य मार्ग के किनारे सामाजिक वानिकी विभाग ने सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। लोग इन पेड़ों को काटने की मांग कर चुके हैं। इनमें से एक पेड़ बीती रात बस पर गिर गया। इस पर लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बीती शाम गांव तरोटी निवासी विकास सिंह बस का फेरा लगाकर आया। उसने उसके बाद एक बरात को लेकर जाना था। उसने अपने घर के बाहर बस को खड़ा किया। इस बीच अचानक तूफान आ गया और पेड़ बस के ऊपर गिर गया। इसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई। उसी पेड़ से एक आटा मशीन को भी नुकसान पहुंचा। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार की सुबह सामाजिक वानिकी विभाग व खौड़ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और बस को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता व स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि वे इन पेड़ों को कटवाने के लिए खौड़ प्रशासन व संबंधित विभाग से पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद उसके किसी का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं गया और आज हमारा नुकसान हुआ है। लोगों को शांत करने के लिए एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को शांत करते हुए पेड़ों को जल्द कटवाने का आश्वासन दिया। लोग सड़क के किनारे के सभी 96 पेड़ों को कटवाने की मांग कर रहे थे, जबकि मौके पर पहुंचे विभाग के रेंजर शवील अहमद ने कुल सात पेड़ों को सोमवार तक कटवाने के लिए कहा, जो अधिक खतरा बने हुए हैं। इस विषय में सामाजिक वानिकी विभाग के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में वीरवार को पूर्व सरपंच बचन सिंह चिब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सतीश कुमार शर्मा से भी मिला।