{"_id":"67dc7a8c6c189f0278064db3","slug":"protest-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100828-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्थायी कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय खौड़ में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्थायी कर्मचारियों ने एसडीएम कार्यालय खौड़ में किया प्रदर्शन
ज्यौडियां से खौड़ में प्रदर्शन करते अस्थायी कर्मचारी।
Link Copied
ज्यौड़ियां। एसडीएम कार्यालय खौड़ के सामने वीरवार को सभी सरकारी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार से स्थायी करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वीरवार की शाम आठ बजे के बाद से सभी विभागों के अस्थायी कर्मचारी 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर डिवीजन अखनूर के जल शक्ति विभाग की अस्थायी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के अस्थायी कर्मचारी और सभी अलग-अलग संगठन एक मंच पर आकर सरकार से अपनी मांगों को पूरी करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अस्थायी कर्मचारियों के साथ मजाक कर रही है। हमें भी लद्दाख यूटी के कर्मचारियों की तर्ज पर लाभ दिया जाए। हम पिछले कई सालों से विभागों में रह कर सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार उन्हें स्थायी नहीं कर रही है। इसके चलते हमें अपना व परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदीप शर्मा ने सरकार को चेतावनी दी कि केंद्र में भाजपा का राज है लेकिन हमारे सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। शर्मा ने कहा कि प्रदेश से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को एक उम्मीद जगी थी कि शायद अब केंद्र शासित प्रदेश में उन लोगों को स्थायी किया जाएगा लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इस मौके पर सुरजीत कुमार, पवन कुमार, बालकृष्ण, कमल कुमार और गुलशन कुमार ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की ओर ध्यान दिया जाए। वे पिछले कई वर्षों से भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।