फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
protest news
विजयपुर बाजार में पाकिस्तान का पुतला जलाते लोग।
सांबा/विजयपुर/घगवाल/पुरमंडल/रामगढ़। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कई राजनीतिक दलों, धार्मिक संगठनों और व्यापार मंडल के आह्वान पर सांबा में बंद का व्यापक असर देखा गया। सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर गिरे रहे।
विज्ञापन

हालांकि शहर भर में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं। सार्वजनिक परिवहन भी कम रहा, लेकिन निजी वाहन सामान्य रूप से चलते रहे। सांबा व्यापार मंडल के आह्वान पर सैलानियों की मौत पर कई राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों ने सांबा के मुख्य चौक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला जलाया। सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सलाथिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अमन शांति पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है। सैलानियों की निर्मम हत्या करके प्रदेश का माहौल ख़राब करने की साजिश को केंद्र सरकार और सुरक्षाबल नाकाम करेंगे और इसका जवाब पाकिस्तान को दिया जाएगा। प्रदर्शन में व्यापार मंडल प्रधान तेजिंदर सिंह, सुनील गुप्ता, अजय सिंह, भाजपा नेता राकेश सिंह, संजीव पाधा, विकास संबयाल, पूर्व सरपंच लवलु संबयाल, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप संबयाल, कमल भट्टी सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल थे।
विज्ञापन

उधर विजयपुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की देखरेख में बुधवार को विजयपुर में रैली निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान और बीजेपी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला जलाया। बबल गुप्ता ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। गुप्ता ने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार बनती है, तब-तब भारत में इस तरह के हमले का सामना करना पड़ता है। विरोध में घगवाल कस्बे के बाजार बंद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जला कर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर डीडीसी आशा रानी, डीडीसी सुरेश शर्मा, रछपाल वर्मा, गीता भगत, गंगेश्वर शर्मा, राज कुमार, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला प्रधान प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे। राजपुरा में भी दुकानें बंद रखी गईं व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर मंगत राम शर्मा, संजय शर्मा, पूर्व बीडीसी राधा कृष्ण मौजूद थे। उधर रामगढ़ में भी स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed