फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

Jammu News: पाकिस्तान का पुतला जला कर की नारेबाजी

विज्ञापन
protest news
नौशेरा। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार सुबह व्यापार मंडल, सनातन धर्म सभा, विभिन्न संगठन पटेल चौक नौशेरा में एकत्रित हुए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद भारत माता की जय, आवाज दो हम एक हैं, पाकिस्तान हाय हाय के नारे गूंजे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र साहनी, पूर्व पार्षद रोहित कोहली, युवा नेता राम गोपाल शर्मा और विवेक आनंद ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर कायराना हमला करने वाले गुनहगार आतंकी व उनके मददगारों का अंत किया जाए। निर्दोष पर्यटकों के धर्म पूछ कर उन्हें बेरहमी से मारा गया। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके बदला लिया जाए। इसके बाद रोष रैली निकालकर मेन चौक, मुख्य बस अड्डा, शिव नगर, झांगड़ चौक से होते हुए पूरे नगर में पाकिस्तान हाय हाय के नारे गूंजे। वहीं नौशेरा के बगनोटी, लंबेडी, सेरी, डनंका व मोडा कंपला आदि में निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहम्मद अफजल, सद्दाम हुसैन, पूर्व सरपंच बिंदु चौधरी, भाजपा मंडल प्रधान नौशेरा अजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed