{"_id":"68094f02001583215c0f94c0","slug":"protest-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101164-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आतंकी हमले के विरोध में अखनूर के बाजार रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आतंकी हमले के विरोध में अखनूर के बाजार रहे बंद
विज्ञापन
अखनूर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को अखनूर में एक विरोध रैली का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व महामंडलेश्वर रमेश्वर दास ने किया। इस दौरान बाजार बंद रहे।
प्रदर्शन के दौरान विधायक मोहन लाल और पूर्व विधायक राजीव शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस रैली में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और व्यापार मंडल अखनूर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
वहीं अखनूर कस्बे का मुख्य बाजार शिव महाजन, किशोर कुमार व विपन गुप्ता के नेतृत्व में पूरा दिन बंद रहा। कस्बे के आसपास छोटे बाजार भी बंद रहे और अमबारां व खुग्गा चौक में भी लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी सभ्य समाज में स्थान नहीं मिलना चाहिए। आज केंद्र में सबसे मजबूत नेतृत्व है। हमें पूरा विश्वास है कि गृह मंत्री पाकिस्तान और आतंकियों को उचित जवाब देने में सक्षम हैं।'''' महामंडलेश्वर रमेश्वर दास ने कहा कि हमारी एकता ही आतंकवाद को सबसे बड़ा जवाब है। हिंदुओं को चयनित कर करके मारना निंदनीय है। इस मौके पर जुग़ल डोगरा, महंत राजेश तिवारी, मुकेश शर्मा, रघुवीर सिंह, विक्की, रविंदर, बलकार सिंह, राहुल लैंगर व शम्मी मगोतरा आदि उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया पहलगाम आतंकी हमले का विरोध
अखनूर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में मंगलवार को गुरुद्वारा तपोस्थान संत बाबा सुंदर सिंह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान संत बाबा सुंदर सिंह, गुरुद्वारा के प्रधान मास्टर सुरजीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट अर्जुन सिंह (चेयरमैन), उपाध्यक्ष कुलदीप कौर, कैप्टन अत्तर सिंह, गुलविंदर सिंह, सिविल सोसाइटी अखनूर एवं प्रेस क्लब अखनूर के संस्थापक कुंवर शक्ति सिंह, सिविल सोसायटी के महासचिव रितेश गुप्ता तथा सपोर्टस एसोसिएशन अखनूर के अध्यक्ष शाम सिंह लंगेह, डीजीपीसी जम्मू के संयुक्त सचिव रणवीर सिंह सहित अनेक प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों ने भाग लिया और इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की।
वक्ताओं ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और डीजीपीसी जम्मू की ओर से मुगल रोड से श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों को गुरुद्वारा साहिब में रात्रि विश्राम की सुविधा मुहैया करवाने की घोषणा की।