फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest news

कर्मचारियों के हक और सुविधाओं पर आंच नहीं आने देंगे : यूनियन

विज्ञापन
protest news
 बैठक के बाद पीएनबीएसयू के पदाधिकारी और सदस्य   स्रोत - यूनियन 
- देशव्यापी हड़ताल को बताया कर्मचारियों की एकता की जीत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ यूनियन की जम्मू इकाई ने शनिवार को बैठक की। इसमें स्पष्ट किया कि बैंक कर्मियों के अधिकार और सुविधाओं पर अगर कोई आंच आई, तो विरोध किया जाएगा। यूनियन ने कर्मचारियों के हक में हुए औद्योगिक समझौते को अक्षरशः लागू करने की मांग दोहराई और साथ ही प्रबंधन की किसी भी एकतरफा नीति का विरोध करने का संकल्प लिया।

बैठक शहर के सतवारी स्थित एक होटल में यूनियन के महासचिव देवेंद्र कुमार (बिट्टू) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में हाल ही में नौ जुलाई को हुई देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी साथियों की सराहना की गई और इसे कर्मचारियों की एकता की मिसाल बताया गया। साथ ही, बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष को और धार देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान कई सुझाव दिए और उन मुद्दों पर चर्चा की जो कर्मचारियों को प्रभावित कर रहे हैं। विचार-विमर्श के जरिए यह तय किया गया कि यूनियन संगठनात्मक मजबूती के साथ कर्मचारियों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी और किसी भी चुनौती का डटकर सामना किया जाएगा। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी गगनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह और उपाध्यक्ष अजय शर्मा भी मौजूद रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed