{"_id":"67e06f0cbfeb87afa4037be8","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-lko1027-573080-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घाटी में वापसी के लिए सड़क पर उतरे कश्मीरी पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घाटी में वापसी के लिए सड़क पर उतरे कश्मीरी पंडित
विज्ञापन
राजभवन तक रैली निकाली, पुलिस ने रोका तो चौक में बैठकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। होमलैंड की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित सड़कों पर उतरे। रविवार को यूथ फॉर पनुन कश्मीर के सदस्यों ने अंबफला से राजभवन तक रैली निकाली। जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने चौक में बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम ने उनके ज्ञापन को उपराज्यपाल तक पहुंचने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया।
रैली में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडितों ने भाग लिया। माथे पर होमलैंड की मांग वाली काली पट्टियां बांधकर कश्मीरी पंडितों ने विरोध जताया। यूथ फॉर पनुन कश्मीर के अध्यक्ष विट्ठल चौधरी ने कहा कि हमारी मांग कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी है। कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार हुआ है, जिसे सरकार माने। कश्मीरी पंडितों को 13 हजार रुपये मासिक राहत राशि मिलती है, जिसे बढ़ाना जाए। प्रदर्शन में शामिल अजय कौल ने कहा कि नगरोटा, मुट्ठी में कश्मीरी पंडितों के दिए क्वार्टर जर्जर हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा हमारी सभी समस्याओं का समाधान होमलैंड है। यह कश्मीरी पंडितों का अधिकार भी है।