फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demonstration of women's wing of National Conference in protest against inflation in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: महंगाई के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस की महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की

Mon, 08 Nov 2021 06:03 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 06:03 PM IST
सार

नेकां की महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजा करते हुए रघुनाथ मंदिर तक रैली निकाली। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र की आलोचना भी की। 

 

विज्ञापन
Demonstration of women's wing of National Conference in protest against inflation in Jammu and Kashmir
जम्मू में केंद्र के खिलाफ नेकां की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करती हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की महिला विंग की ओर से सोमवार को महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शेर-ए-कश्मीर भवन से रघुनाथ मंदिर तक रैली निकाल नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई है। 

विज्ञापन


रैली का नेतृत्व कर रही महिला विंग की उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बिमला लूथरा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। आतंकी निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा महिला वर्ग प्रभावित है।
विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महंगाई को नियंत्रित करने और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। महंगाई से सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। सबसे अधिक आम आदमी प्रभावित हुआ है। महंगाई को लेकर जनता को विश्वास में लिए बिना सरकार अपने फैसले थोपे जा रही है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन में विजय लक्ष्मी, रशीदा बेगम, भारती, पिंकी खालसा, ज्योति, सविता, रीता और नीतू शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed