फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
protest
जम्मू। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रेस क्लब जम्मू के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद रैली निकाली। हालांकि पुलिस ने उन्हें प्रेस क्लब के आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की प्रधान महजबीन ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। वह लोग दिनभर अपना कामकाज छोड़कर सेंटर चलाती हैं, लेकिन उनकी कोई कदर नहीं। कई कार्यकर्ता ऐसी हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस सेवा में लगा दिया है, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा। इसलिए सरकार से मांग है कि जल्द सुध ली जाए।
विज्ञापन

यह हैं कार्यकर्ताओं की मांगें
कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में 10 साल का कार्यकाल पूूरा की चुकी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन भत्ता देने, रिटायर होने की आयु पर कार्यकर्ता को 5 लाख और हेल्पर को 3 लाख रुपये दिए जाएं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के काबिल और अनुभव होने पर आईसीडीसी सुपरवाइजर के पद पर 100 फीसदी पदोन्नित, कार्यकर्ताओं को मिलने वाला मानदेय 20 हजार रुपये और हेल्पर को 10 हजार रुपये देने, हर महीने इस मानदेय को जारी करने, 2018 से लंबित मानेदय को तत्काल जारी करना मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed