फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

धर्मार्थ ट्रस्ट को श्राइन बोर्ड बनाने के लिए एकजुट हुए सामाजिक व धार्मिक संगठन

विज्ञापन
protest
जम्मू। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट को श्राइन बोर्ड में शामिल करने की मांग को लेकर शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। रविवार को जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन ने गीता भवन में एक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 20 से अधिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया है। सभी धर्मार्थ ट्रस्ट को श्राइन बोर्ड में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सभी संगठनों को एक मंच पर लाना था, ताकि डोगरी विरासत का संरक्षण किया जा सके। सम्मेलन के बाद हुई बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया कि धर्मार्थ ट्रस्ट को श्राइन बोर्ड में शामिल करवाने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। समिति में सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होगे। यह समिति ट्रस्ट को श्राइन बोर्ड में शामिल करने के लिए संघर्ष करेगी। जल्द समिति के चेयरमैन और अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सम्मेलन में मौजूद विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली को गलत करार दिया और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। सम्मेलन में रघुनाथ मंदिर सेवा समिति, जम्मू प्रांत पीपुल्स फ्रंट, खार साधु समाज, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, शिवसेना, डोगरा फ्रंट, सर्व शक्ति सेना, स्वदेशी जागरण मंच, कश्यप राजपूत सभा, बाहू किला विकास समिति, प्रगति मंच और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कर्मचारी संघ सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed