फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

किसानों के समर्थन में जम्मू में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब जम्मू के सिख संगठन के साथ अन्य समुदायों के लोग भी कूद पड़े हैं। गांधी नगर के गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर वीरवार को जम्मू के विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक किसानों के लिए बनाए गए कानून वापस नहीं लिया जाता, संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद अब्दुल शैख रहमान ने कहा कि किसानों का शोषण आजादी के बाद भी लगातार होता रहा है। आखिर कब तक देश का अन्नदाता जुल्म सहता रहेगा।
विज्ञापन

आजादी से पहले भी उनके साथ बहुत गलत होता था और बाद में भी, लेकिन अब किसान जाग उठा है और अपने हक के लिए सड़कों पर उतरा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों को बदनाम करने के लिए पाकिस्तानी और खालिस्तानी कहा जा रहा है, इसकी कड़ी निंदा करते हैं। सिखों नेता नरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों का विरोध पूरे देश में किया जाएगा। साथ ही सभी लोगों द्वारा किसानों का समर्थन करने के लिए सड़कों पर हर समुदाय का व्यक्ति आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed