{"_id":"5f9495d58ebc3e9b804f2a2c","slug":"protest-jammu-city-news-jmu221489832","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर ई-वे बिल के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर ई-वे बिल के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्योहारी सीजन में ईवे बिल को लेकर प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से महीनों बाद उभर रहे व्यापारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ई-वे बिल को लेकर विभाग द्वारा की जा रही लगातार कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के बैनर तले शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों की हुई बैठक में 2जी इंटरनेट सेवा से ई-वे बिल को लेकर अव्यवस्थाओं पर रोष जताया गया।
फेडरेशन के प्रधान रतन लाल महाजन ने व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से ई-वे बिल और दूसरे मुद्दों पर चर्चा की। फेडरेशन के महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण कई महीने बाद व्यापार को त्योहारी सीजन में थोड़ी गति मिली है, लेकिन लखनपुर से जम्मू तक राज्य वाणिज्यिक कर विभाग की टीमें नाके लगाकर व्यापारियों को परेशान कर रही हैं। लखनपुर से आने वाले माल की पहले ही वहां पर विभाग जांच कर रहा है। ई-वे बिल के जरिए जीएसटी जमा करने की सभी औपचारिकताओं को व्यापारी पूरा कर रहे हैं, लेकिन 2जी इंटरनेट सेवा से ई-वे में खासतौर पर ज्यादा बिलों को बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग का पोर्टल भी जवाब दे जाता है। कार्य अवधि में 5-6 घंटे बिजली कटौती भी हो रही है। इन परिस्थितियों में ई-वे बिलों को बनाने में व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
उपराज्यपाल से दिवाली तक ई-वे बिल में छूट की लगाई गुहार
व्यापारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से दिवाली सीजन तक ई-वे बिल में छूट देने की मांग की। बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में यशपाल गुप्ता, सुरेंद्र महाजन, अनूप मित्तल, पृथ्वी गुप्ता, अतुल राजपाल, करतार चंद, जितेंद्र जैन, अमित जंडियाल, रविकांत गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रमेश टाक, पूजा कपूर, कृति गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।