फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

नेकां मुख्यालय घेरने जा रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, धक्कामुक्की

विज्ञापन
protest
जम्मू में नेकां के ऑफिस के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिस जवान। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के चीन की सहायता से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के बयान को राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्र द्रोह बताया। इसके विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में नेकां मुख्यालय का घेराव करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और दल के कार्यकर्ताओं में काफी धक्कामुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर फारूक अब्दुल्ला का पुतला जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर संसदीय सीट से सांसद हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें भारत सरकार ने एनएसजी की सुरक्षा के अलावा कई सुविधाएं दी हैं। वह खाते हिंदुस्तान की हैं और गुण पाकिस्तान और चीन की गाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि फारूक अब्दुल्ला पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाएं। जम्मू संभाग में देवेंद्र सिंह राणा नेकां के संभागीय अध्यक्ष हैं। उन्हें इस मुद्दे पर अपना पक्ष जनता के समक्ष साफ करना चाहिए। राणा ने अपना पक्ष नहीं रखा तो बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। राकेश बजरंगी ने कहा जब तक फारूक अब्दुल्ला अपने बयान पर शर्मिंदा होकर माफी नहीं मांगते, तब तक बजरंग दल प्रदर्शन जारी रखेगा। मौके पर आस्तिक, ऋषभ, अनिरुद्ध, कौशल, सचिन, सौरभ, दीपक शर्मा, सुमित, राकेश पंडित, अश्विनी, अक्षय, पालू, लवेश, सोनू, अमित, राजन गुप्ता, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती के बयान की निंदा
जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीएसए हटने और रिहाई के बाद एक आडियो रिलीज किया है, जो निंदनीय है। इसमें मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत का एक और विभाजन होगा। डिंपल ने कहा कि एनसी, पीडीपी और सभी राजनीतिक दलों से भी नेता रिलीज हुए, लेकिन इस तरह का बयान नहीं आया। इस तरह के बयान देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed