{"_id":"5f456bb48ebc3e3cf76a465c","slug":"protest-jammu-city-news-jmu217256254","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों, जिसमें पहले सेमेस्टर में फिर से विद्यार्थियों के लिए दाखिला करने, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए दाखिले की तारीख को आगे बढ़ाने और इस साल के सभी सेमेस्टरों की फीस कम करने पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान वाइस चांसलर के खिलाफ और क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी के सभी कालेजों के विद्यार्थियों की तरफ से लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है, लेकिन एबीवीपी के ज्ञापन देने के बाद भी क्लस्टर यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। एबीवीपी के ज्वाइंट सेक्रेटरी आकाश भगत ने विद्यार्थियों की तरफ से एबीवीपी जम्मू की सभी मांगों को बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा लंबे समय से यह मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन किसी का भी इस तरफ ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और कोरोना काल में भी घरों से बाहर आकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
एबीवीपी के संपर्क प्रमुख जम्मू महानगर प्रतीक रैना ने कहा कि 20-25 दिन से विद्यार्थियों द्वारा इन मांगों को उठाया जा रहा है, लेकिन किसी का भी उस तरफ ध्यान नहीं है। वहीं पीयूष रैना ने कहा कि जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो अगली बार एबीवीपी द्वारा और जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।