फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

अस्थायी कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। एग्रीकल्चर कैजुअल लेबर, डेली वेजर यूनियन ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में तालाब तिल्लो में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अस्थायी कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन भी बहुत कम है। इससे कर्मचारियों को परिवार चलाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या के हल के लिए आगामी दिनों में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारी बीते 23 वर्षों से अस्थायी कर्मचारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इतने वर्षों में कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, सामान वेतन पर ही कर्मचारियों से सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed