{"_id":"5f10bd108ebc3e635e491912","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2144669169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नहीं मिला जेकेएसआरटीसी कर्मियों को वेतन, एमडी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नहीं मिला जेकेएसआरटीसी कर्मियों को वेतन, एमडी का घेराव
विज्ञापन
एसआरटीसी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। कोरोना संकट में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचरियों ने वीरवार को एमडी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग की।
जेकेआरटीसी वर्कर्स यूनियन के जम्मू संभाग के अध्यक्ष परमजीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वीरवार को सुबह एमडी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एमडी की गाड़ी का घेराव कर वेतन जारी करने की मांग की। परमजीत सिंह ने कहा कि तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कोविड-19 के दौर में दिन रात सेवाएं देने के बावजूद वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। एक तरफ सरकार अन्य विभागों के कर्मचारियों को सुरक्षा किट और वेतन के साथ बोनस दे रही है, वहीं हमें वेतन तक नहीं मिल पाया है।
कॉरपोरेशन की आय नहीं होने से हुई समस्या
एमडी जेकेआरटीसी अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि अनुच्छेद-370 के हटने के बाद कॉरपोरेेशन की कमाई लगभग न के बराबर हुई। हमारे मुख्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं। कॉरपोरेशन के रेवन्यू में कमी आने से कर्मचारियों का वेतन रुका। इस मांग को सरकार के संज्ञान में लसश्स गया है। जुलाई 21 या 22 को वेतन जारी होगा।