{"_id":"5ed2b2e88ebc3e90aa5f7c4c","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2110747169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के निलंबन पर भड़की इंप्लाइज यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के निलंबन पर भड़की इंप्लाइज यूनियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रोविंशियल पावर इंप्लाइज यूनियन ने तकनीकी कर्मचारियों के निलंबन पर नाराजगी जताई है। राजस्व की कमी के लिए तीन और चार श्रेणी के कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। इससे पहले सदस्यों ने ग्रीन बेल्ट, नहर, जानीपुर, शास्त्री नगर और आसपास के क्षेत्रों के सभी उप मंडल कार्यालयों पर जोरदार विरोध किया।
मौजूदा समय में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए कर्मचारी जान पर खेल कर बिजली आपूर्ति करा रहे हैं। निचले स्तर के कर्मचारियों को निलंबित करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। फैसला वापस नहीं लिया गया तो 2 जून से सभी कार्य बंद कर दिए जाएंगे। लाइनमैन यूनियन ने भी कर्मचारियों को निलंबित करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि दो जून से पहले कर्मचारियों की फिर से बहाली की जाए। अन्यथा दो जून को काम बंद कर दिया जाएगा।
विभाग ने उठाया सही कदम
बिजली कारपोरेशन लिमिटेड की एमडी यशा मुद्गल ने कहा कि बिजली न आने से लोग परेशान हो रहे हैं। इससे पहले हिदायत भी दी गई थी। इसके बाद ही कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। काम में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता की ओर से दो मीटर रीडरों को हटाया गया है। यह सही कदम है, इससे काम में पारदर्शिता आएगी।