फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in kashmir

लापता शख्स का पढ़ा गायबाना नमाजे जनाजा

Tue, 19 Jan 2016 10:55 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
protest in kashmir
रावलपोरा क्षेत्र में 14 वर्ष पहले लापता व्यक्ति के परिवार वालों ने मंगलवार को उसे मृत समझते हुए उसका नमाज-ए-जनाजा पढ़ा। गायबाना नमाज-ए-जनाजा में कई अलगाववादी नेताओं सहित स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने जलूस भी निकाला। साथ ही हड़ताल भी रखी। जुलूस में आजादी के हक में नारे भी नारे भी लगाए। साथ ही पाकिस्तान के झंडे लहराए जाने की सूचना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंजूर अहमद डार को 2002 में 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने रावलपोरा इलाके में घर से अगवा किया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। मंजूर पेशे से केमिस्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता भी हुए शाम‌िल

protest in kashmir
परिवार वालों के अनुसार उसे सेना की 35 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम ने घर से गिरफ्तार किया था, जिसका नेतृत्व मेजर किशोर मल्होत्रा कर रहे थे। घटना पर संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया था।

नवंबर 2015 में इस टीम ने सिलसिले में अंतिम रिपोर्ट पेश की, जिसमें इसकी पुष्टि की गई कि डार को मेजर किशोर मल्होत्रा ने ही गिरफ्तारी के बाद मौत के घाट उतारा था और शव को गायब कर दिया था।

वहीं पुलिस द्वारा पेश की गई अंतिम रिपोर्ट के आधार पर डार के परिवार वालों ने उसका नमाज-ए-जनाजा पढ़ने का फैसला किया। मंगलवार को डार का गायबाना नमाज-ए-जनाजा रावलपुरा इलाके में पढ़ा। इसमें जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासीन मलिक, हुर्रियत कांफ्रेंस के पीर सैफुल्ला समेत अन्य कई अलगाववादी नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed